जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम प्रधान के नेतृत्व में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह को ज्ञापन सौपा।

सूरजपुर- नोएडा व ग्रेटर नोएडा में आजकल वैसे ही किसानों का बहुत शोषण हो रहा है ऊपर से सीओ चकबंदी अधिकारी के 2 माह से रिक्त पड़े हुए पद की आड़ में सम्बंधित कर्मचारी किसानों का शोषण करने से पीछे नही हट रहे है। सीओ चकबंदी अधिकारी की नियुक्ति की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम प्रधान के नेतृत्व में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह को ज्ञापन सौपा।


करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ.प्रवीण भारतीय ने कहा कि हमारे जिले में किसानों का शोषण आम बात है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा में सीओ चकबन्दी अधिकारी की नियुक्ति न होने से उससे जुड़े हुए कर्मचारी खुलकर किसानों का शोषण कर रहे है। चौ.प्रवीण भारतीय में बताया कि हमारे जिले में 2 महीने से सीओ चकबन्दी का पद खाली पड़ा हुआ है। इसी सम्बन्ध में आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी बी.एन. सिंह को ज्ञापन सौपकर जल्द से जल्द सीओ चकबन्दी अधिकारी की नियुक्ति की मांग की।जिससे किसानों का शोषण बन्द हो सके। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि बेचारा किसान जमीन संबंधित मामलों के लिए चकबंदी कार्यालय एवं तहसीलों के चक्कर लगाकर परेशान हैं लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है जनपद गौतम बुद्ध नगर में सीओ चकबंदी की नियुक्ति नहीं होने पर किसानों से संबंधित तमाम कार्य अधूरे पड़े हुए हैं, उन्होंने बताया कि यदि जल्द ही सम्बन्धित अधिकारी की नियुक्ति नही की गयी तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता धरने को मजबूर होंगे।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम प्रधान,रवि भाटी, एडवोकेट अजय रावल,एडवोकेट दिनेश भाटी, शशांक तोंगड अमित नागर,अजय नागर,एड.धर्म सिंह , अमर पाण्डे आदि लोग मौजूद रहे।



Popular posts
कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट बी.एन. सिंह ने ली बैठक।जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास जगे इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी सभी प्रकार के माफियाओं पर निष्पक्ष रुप से करें कार्यवाही।
Image
चंडीगढ़ / अपने-अपने वार्ड में काम करवाने के लिए हर पार्षद को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपए
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भृष्टचार के खिलाफ भरी हुंकार।
Image
ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की अनदेखी के भेंट चढ़ा, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 37 स्थित स्पोर्ट काॅम्प्लेक्स ।
Image
एनीए सभागार में हुआ नोएडा मीडिया क्लब का भव्य आयोजन
Image